Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अदिकर्ना फाउंडेशन द्वारा नेताजी जयंती व सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अदिकर्ना फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रीरामलला के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूजा मंडप के समक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। साथ ही मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भी भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।


कार्यक्रम में अदिकर्ना फाउंडेशन के चेयरपर्सन श्री संतोष कुमार वर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ फाउंडेशन के कानूनी सलाहकार, आसनसोल सीबीआई कोर्ट के अधिवक्ता श्री विनोद सिंह सोलंकी जी, समाजसेवी श्री बादल पाल जी, सीतारामपुर के माननीय श्री संजय गुप्ता जी, श्री अशोक वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूजा मंडप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संपूर्ण जीवन, उनके विचारों और देशभक्ति से जुड़े आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने युवाओं से नेताजी के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
चेयरपर्सन श्री संतोष कुमार वर्मा जी ने कहा कि नेताजी जैसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश के बच्चों को निडर, अनुशासित और बलवान बनना चाहिए, जिससे राष्ट्र निरंतर प्रगति करे। अधिवक्ता श्री विनोद सिंह सोलंकी जी ने अदिकर्ना फाउंडेशन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से निरंतर सफलतापूर्वक ऐसे आयोजन कर समाज को सकारात्मक दिशा दे रहा है।
समाजसेवी श्री बादल पाल जी ने भी नेताजी की जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के समय में जब समाज के पास समय का अभाव है, ऐसे में अदिकर्ना फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के अंत में अदिकर्ना फाउंडेशन की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत शिव चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।