अंडाल 27 मार्च 2025: आज अंडाल साउथ बाजार स्थित बंगाल स्पोर्टिंग क्लब के कंवेनोर और सेक्रेटरी -मुस्तफा खान, हतीम और इमरान के सफल प्रयास से इफ्तार पार्टी का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंडाल के सभी सम्मानित और प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। हर साल की तरह इस साल भी इफ्तार का सभी साज़-समान और स्वादिष्ट चीज़ें परोसी गई।
यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया। इस दौरान इमाम साहब ने रमजान के पाक माह पर प्रकाश डाला और नमाजियों को सब्र और खुदा का पैगाम दिया। इस अवसर पर डॉक्टर कलीमुल हक़- नेशनल टीचर अवार्ड विजेता, शमिम अहमद- डी वी सी मैनेजर,सी इस आई, इरसाद अहमद, मुनीर शमी, अब्दुल समद, आवेश खान,राजू, अरमान, अफसर, अवेज, मेहताब, अफताब, इमरान आदि उपस्थित थे।









Post Views: 93










