Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कार्तिक माह के पवित्र स्नान पर बराकर नदी मे लाखो की तादाद मे श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी,*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*स्नान को सफल बनाने मे स्थानीय प्रशासन, रेल पुलिस स्वयं सेवी संस्थाओ का अहम् योगदान,*

*बंटी खान बराकर।* कार्तिक माह के पावन शाही स्नान पर बराकर नदी मे लाखो की तादाद मे भक्तो का उमड़ा जन सैलाब, हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी छठ पूजा के पश्चात, कार्तिक स्नान को लेकर बराकर नदी के डायमंड घाट, मद्रासी पाड़ा शिव शांति सेवा समिति बाबा जी के तीन घाट, मानबड़िया घाट पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी  लगाकर की पूजा अर्चना.
बराकर नदी मे स्नान करने का कारण
बराकर नदी मे पवित्र स्नान करने का श्रद्धालुओं को कारण है की नदी के बगल मे गौ शाला मे गो माता की पूजा अर्चना चारो ओर देवी देवताओं के मंदिर मे पूजा
अर्चना रेल ओर सडक मार्ग का सीधा सदन,
बुधवार की सुबह चार बजे से ही ट्रैन ओर निजी वाहनो से  झारखण्ड के झरिया, धनबाद, केंदुवा, करकेन्द, गोविंदपुर, निरसा, बराकर,कुल्टी, सीतारामपुर, आसनसोल रानीगंज, से श्रद्धालुओं का आगमन देखा गया, इस दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट के कुल्टी थाना, बराकर पुलिस, अतिरिक्त फ़ोर्स, सिभिक पुलिस, ट्रैफ़िक अधिकारी रेल पुलिस बड़े पैमाने पर भीड़ को नियंत्रण करने एवं सेवा के लिये तत्पर नज़र आयी, मंगलवार रात्री से ही बराकर पुलिस पुरे रास्ते घाट पर तैनाती देखी गयी, वही सबसे ज्यादा यात्री ट्रैन से आने पर बराकर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या मे बराकर  रेल पुलिस के जवान, राज्य पुलिस सिभिक पुलिस, स्वयं सेवी संस्था भीएचपी, बजरंगदल, आरएसएस, स्थानीय स्वयं सेवक ने कड़ी मेहनत करते देखे गये, वही किसी भी प्रकार की घटना को नाकाम करने के लिये स्थानीय प्रशासन के अधिकारी खुद फाड़ी प्रभारी सुकांत दास मंदिर के भीतर भक्तो की भारी भीड़ को देखते हुवे लगातार नज़र बनाये हुवे थे, वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सो वर्ष की पूर्ति पर बराकर कुल्टी शाखा की ओर से श्रद्धालुओं के लीये निशुल्क चाय की ब्यवस्था कैंप के माध्यम से की गयी, वही पुरे नदी किनारे मेले का रूप लिया, जहा विभिन्न प्रकार के स्टाल पर श्रद्धालुओं ने आनंद लिया, पूजा अर्चना के बाद भक्तो ने गरीबो को दान दीया,