Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*चैती छठ से पहले सीतारामपुर रेलवे पंपू तालाब में चला व्यापक सफाई अभियान, रेल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय पहल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*सीतारामपुर:*
आगामी चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सीतारामपुर स्थित रेलवे पंपू तालाब (छठ घाट) पर आज व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान आसनसोल रेल मंडल के मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस विशेष अभियान में भारतीय जनता पार्टी आसनसोल संगठन जिला के को-मीडिया इंचार्ज एवं कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष सह समाजसेवी टिंकू वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उनके साथ सीतारामपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग (सीएचआई) के अधिकारी भी मौजूद थे। अभियान के दौरान तालाब परिसर, घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई, जिससे छठ व्रतियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर टिंकू वर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान विधायक एवं पुनः उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार पोद्दार से संपर्क किया। डॉ. पोद्दार के निर्देशानुसार रेलवे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस सफाई अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
उन्होंने आगे कहा कि “आसनसोल रेल मंडल ने तत्परता दिखाते हुए जनभावनाओं का सम्मान किया और मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के माध्यम से इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। इसके लिए रेल प्रशासन डीआरएम को विशेष धन्यवाद देता हूँ।”
इस अभियान में रेलवे के सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और तालाब में जमा गंदगी, जलकुंभी एवं कचरे को हटाकर घाट को साफ-सुथरा बनाया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छठ जैसे आस्था के पर्व के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार पोद्दार के मार्गदर्शन, आसनसोल रेल मंडल की सक्रियता, मेडिकल एवं हेल्थ विभाग की मेहनत तथा टिंकू वर्मा के समन्वय को सराहते हुए सभी ने इसे जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।