*आसनसोल* , उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ आस्था और विश्वास का महापर्व छठ, भोर की पहली किरण के साथ ही कोलकाता के साथ -साथ आसनसोल, पुरुलिया, बांकूड़ा, बिरभूम, बर्दवान, सिलीगुड़ी सहित राज्य के अन्य कई जिलों मे स्थित छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सागर — कहीं आरती की लौ झिलमिलाई तो कहीं छठ गीतों की गूंज ने वातावरण को पवित्र बना दिया। अगर हम बात करें आसनसोल की तो यहाँ डिसरगड़, बराकर, कुलटी, बर्णपुर, बराबनी, मैथन, जामुड़िया, रानीगंज, पाण्डेश्वर, अंडाल सहित कई अन्य छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, इस भीड़ मे हर कोई छठ मईया की भक्ति मे सराबोर दिखा, कहीं -कहीं तो गाजे और बाजे के साथ छठ ब्रती छठ घाट पहुँचे थे, शिल्पाँचल का पूरा वातावरण छठ के गीतों से मंत्र मुग्ध हो गया
Post Views: 92









