*बर्नपुर* : आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को बर्नपुर स्थित दामोदर भूतनाथ घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला अधिकारी पोन्नाम्बलम एस, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), एसीपी इप्शिता दत्ता, सीआई अशोक सिंह महापात्रा,

थाना प्रभारी तन्मय राय, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद सोना गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं — जैसे पेयजल, अस्थायी चेंजिंग रूम, मेडिकल टीम, वॉच टावर और सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती — सुनिश्चित की जाए।
डीएम पोन्नाम्बलम एस ने कहा कि छठ पर्व जिले का सबसे बड़ा लोकआस्था का पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को समन्वय बनाकर पूरी व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, नदी घाट पर सिविल डिफेंस की टीम, बोट, पूरी लाइट की व्यवस्था आदि सभी रहेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और छठ समितियों के सदस्य भी मौजूद रहे जिन्होंने प्रशासन से कुछ अतिरिक्त सुविधाओं sawabकी मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी ताकि छठ व्रतधारियों को किसी प्रका.र की असुविधा न हो।











