कुल्टी थाना के नियामतपुर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से छठ घाट का कार्य आरभ किया गया। उक्त बातें नियामतपुर सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चुनचुन राउत, सचिव जगरनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष कृष्णा सिंह के साथ समाज सेवी राजनैतिक दल के नेता टिंकु वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चुनचुन राउत ने कहा नियामतपुर शिव मंदिर छठ तालाब में छठ पूजा काफ़ी शांति पूर्ण ढंग से किया जाता हैं। काफ़ी लंबे समय से छठ घाट को पक्की सीमेंट घाट की आवश्यकता थी। छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को महापर्व के पवित्र दिन पर पूजा पाढ़ अच्छे से हो। घाट पर आने वालों की सँख्या लगातार ज्यादा होता जा रहा है। नियामतपुर छठ घाट समिति के सचिव जगरनाथ प्रसाद ने कहा 100 फुट हमनें छठ घाट को पक्के सीमेंट से बनाने का कार्य आरभ किया है।
जो श्रद्धालु या समाज के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति हो वे छठ घाट बनाने में अपना सहयोग कर सकते है। इस संदर्भ में समाज सेवी सह राजनैतिक नेता टिंकु वर्मा ने कहा 2019 में तात्कालीन सांसद से मैने 12 लाख रुपये नियामतपुर सावर्जनिक शिव मंदिर छठ घाट की सीमेंट से बनी सीढ़ी का निर्माण का सांसद फंड दिया था। परतुं आसनसोल की ओझी राजनीतिक के कारण छठ घाट नहीं बन पाया और रुपया लौट गया। श्री वर्मा ने कहा मौजूदा अवस्था मे नियामतपुर सावर्जनिक छठ घाट समिती अपने स्तर पर सामाजिक रूप से चंदा लेकर छठ घाट का निर्माण कर रहीं है जो एक सराहनीय कार्य है। हिन्दू धर्म का महापर्व पर श्रद्धालुओं को पूजा पाढ़ में असुविधा नहीं होगी।




















