Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*परसिया जन कल्याण पूजा समिति का एक अलग ही सुनाम है।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया:कोयलांचल के सर्वश्रेष्ठ दुर्गापूजा में से परसिया जन कल्याण पूजा समिति का एक अलग ही सुनाम है।पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग अलग थीम पर पूजा पंडाल,सीनरीयुक्त प्रतिमा तथा आकर्षक विध्युति सजावट लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है।इस वर्ष परसिया जन कल्याण समिति द्वारा 44 वा वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।वही इस वर्ष ग्रामीण परिवेश को दर्शाता पांडा,मूर्ति,सीनरी,लाइट लोगों को अपनी ओर पूर्ण आकर्षित करेगा।परसिया जन कल्याण समिति के सचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा की विलुप्त हो रहे ग्रामीण परिवेश को दर्शाता हुआ पंडाल लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा जिसमे पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाले हाथ रिक्शा सहित आदिवासी संस्कृति को दर्शाएगा।उन्होंने बताया की पंडाल निर्माण का कार्य जामुड़िया के चांदा सन मून डेकोरेटर के परिमल दास द्वारा जोर शोर से 6 लाख की बजट से निर्माण कराया जा रहा है।इसके अलावा आदिवासी प्रवृति को दिखाता सीनरी युक्त मूर्ति लोगों का मन मोह लेगा।वही मूर्ति पंडाल के अलावा विध्युती सजावट भी लोगों को काफी आकर्षित करेगा जिसमे चार तोरण द्वार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।उन्होंने बताया की पूरे परसिया कोलियरी के निवासियों की पूर्ण सहायोगिता से के कुल 11 लाख की बजट से भव्य रूप से दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा।मालूम हो की परसिया फुटबाल मैदान में आयोजित होने वाले परसिया जनकल्याण समिति का दुर्गापूजा काफी आकर्षक होता है जिसके कारण जामुड़िया सहित रानीगंज,अंडाल,दुर्गापुर से भी लोग परिदर्शन करने आते है।वही दुर्गापूजा के दौरान षष्टी से विजया दशमी तक चार दिनों का मेला भी लगता है।

Oplus_0