Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखनी चाहिए : उत्तम कृष्ण शास्त्री

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखनी चाहिए : उत्तम कृष्ण शास्त्री

चिरकुंडा। मैथन बनमेढ़ा डॉक्टर्स कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव, दुर्गा, हनुमंत जी की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ पर आयोजित संगीतमय श्री मद्भागवत कथा में कथा व्यास परम पूज्य उत्तम कृष्ण शास्त्री (वृंदावन) ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से पूरा कथा स्थल गुंज उठा। धूमधाम से लला का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने डाकू अजामिल की कथा सुनाते हुए कहा कि संती की कृपा से उसने अपना पुत्र का नाम नारायण रखा। जीवन के अंतिम समय में उसके अपना पुत्र का नाम पुकारा और उसकी रक्षा हुई। भाव या कुभाव से ही सही ईश्वर के नाम लेने पर भगवान अपना काम जरुर करते हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखनी चाहिए। जैसे ही अजमिल ने अपने पुत्र का नाम नारायण लिया। वह भक्त अजमिल बन गया और भगवान के धाम को प्राप्त हुआ। वहीं श्री श्री 1008 स्वामी अनुरागी जी महाराज गोपाल मंडलम अयोध्या धाम के सानिध्य में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ के दर्शन एवं परिक्रमा करके हजारों श्रद्धालु अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। गाजे बाजे के साथ दोपहर में नगर भ्रमण भी किया गया। मौके पर मुख्य यजमान सुदेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, सुरेश राजू ,नरेश जाजू, सचिन सिंह, दिनेश तांती, अरुप मुखर्जी, रंजीत महतो, मुकेश मोदी, अखिलेश्वर सिंह, रुपा सिंह, ममता जाजू, किरण सिंह, नंदिनी सिंह, सुदेशना सिंह आदि थे।