Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर श्री श्याम परिवार द्वारा मंगलवार को भव्य निशाना शोभा यात्रा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर श्री श्याम परिवार द्वारा मंगलवार को भव्य निशाना शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । निशाना शोभा यात्रा मे काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल थे । निशान शोभा यात्रा बराकर रेलवे स्टेशन परिसर से आरंभ हुआ । जहां यात्रा आरंभ करने के पूर्व हनुमान मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोचारण कर विधिवत पूजा अर्चना की इसके पश्चात सभी भक्तो ने एक एक निशान हाथ मे लेकर श्याम बाबा की जायकारा लगाते हुए निकल पड़े । यात्रा मे शामिल लोगो के लिए रास्ते में स्थानीय सामाजिक संगठन द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी । जिसका भरपूर आनंद श्याम भक्तों ने उठाया ।
नियामतपुर स्थित श्रीश्याम दादी मंदिर में निशान चढ़ाने के बाद भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के शंकर नियोगी ने बताया कि हम सभी का बाबा श्याम और दादी मे विशेष आस्था है । देवउठन एकादशी तथा श्याम बाबा का जन्मोत्सव होने के कारण भक्तो की संख्या अधिक है । निशान शोभायात्रा मे सुभाष शर्मा, कमल शर्मा, कालू चौधरी, सौरभ चौधरी, बलदेव रवानी, राजेश ग़रोडिया , पप्पू शर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे ।