शिव स्थान महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा द्वारा शनिवार की शाम 14 महावीर अखाड़ा कमेटी एवं हीरापुर थाना पुलिस अधिकारियों को लेकर शनिवार की शाम विजयादशमी में महावीर अखाड़ा शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर बर्नपुर शिव स्थान परिसर में बैठक की। बैठक में सीआई अशोक सिंह महापात्र, हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय, महाबीर दल सेंट्रल अखाड़ा के अध्यक्ष मलय घटक, महासचिव गौरी शंकर सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, शुभोदीप ठाकुर, राजेश सिंह ,प्रबीर धर सहित 14 महावीर कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही विजयादशमी के दिन शांतिपूर्वक महावीर अखाड़ा शोभायात्रा निकालने की अपील की। महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा के अध्यक्ष मलय घटक ने कहा कि दुर्गापूजा की तरह महावीर दल अखाड़ा कमेटियों को अनुदान देने की अपील की गई थी। इस साल अनुदान को बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है।






