बर्नपुर : इस्पात नगरी बर्नपुर के रामबांध स्थित रामबांध फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित दुर्गापूजा का शनिवार की शाम काफी भव्य तरीके से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट सह दुर्गापुर मिशन अस्पताल के चेयरमैन डॉ सत्यजीत बोस, सुदेशना घटक, पवन गुटगुटिया, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, पूजा कमेटी के आशीष मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

इस दौरान अतिथियों का स्वागत उत्तरीय प्रदान कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर एवं बारी बारी से दीप जलाकर पूजा का उद्घाटन किया। रामबांध फ्रेंड्स क्लब द्वारा इस वर्ष पटभूमि की थीम पर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। पंडाल सज्जा एवं मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।

Post Views: 130








