Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बर्नपुर में बहुप्रतीक्षित बर्नपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 शुरुआत मंगलवार से हुई।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर: बर्नपुर में बहुप्रतीक्षित बर्नपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 शुरुआत मंगलवार से हुई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल दो ग्रुप—ग्रुप ए और ग्रुप बी हैं, जिनमें कई प्रमुख स्थानीय टीमें हिस्सा ले रही हैं। 24 मार्च को तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला लगान यूनाइटेड और नेताजी एफएसडब्ल्यूएस के बीच खेला गया।
इसके बाद आत्रेयी एंटरप्राइज और बादशाह इलेवन आमने-सामने होंगे, जबकि दिन का तीसरा स्टार इंडिया और टाउन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट को पायल ग्रुप की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरूआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्केबाजी और बोलिंग कर अतिथियों ने शुरू किया। जिसमें सैयद दानिश, पार्षद कहकशा रियाज, जफर अली खान, सैयद आफताब आलम, मो. इजाज, मन्नावर हुसैन, मो. खुर्शीद आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के दौरान 24 मार्च से 30 मार्च तक लीग चरण के सभी मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक दिन तीन मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। इसमें अप्ना फैशन, ओल्ड फ्रेंड्स क्लब, वार्ड नंबर 97, हैप्पी क्लब, टाउन वॉरियर्स, बादशाह इलेवन, स्टार इंडिया, आत्रेयी एंटरप्राइज, लगान यूनाइटेड और नेताजी एफएसडब्ल्यूएस जैसी टीमें भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार, पहले चरण में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को दूसरे चरण के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें टीमों को सी और डी ग्रुप में विभाजित कर मुकाबले कराए जाएंगे।


नॉकआउट चरण 2 अप्रैल से शुरू होगा। इस दिन क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मैच खेले जाएंगे। क्वालिफायर-1 में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ की शीर्ष टीमें भिड़ेंगी, जबकि एलिमिनेटर में दोनों ग्रुप की दूसरे स्थान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 के विजेता आमने-सामने होंगे। बीपीएल सीजन-5 को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे बर्नपुर क्षेत्र के सबसे बड़े स्थानीय क्रिकेट आयोजनों में से एक माना जा रहा है।