*बराकर* . बिसीसीएल सीभी एरिया बारह कि ओर से प्रथम दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिसीसीएल मैदान मे प्रारम्भ हुआ, शुक्रवार को आयोजित इस अंतर क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभ उद्घाटन एरिया बारह के महाप्रबंधक शशिभूषण कुमार ने किया,


प्रतियोगिता मे बिसीसीएल मुख्यालय सहित दस क्षेत्रीय टीमों ने हिस्सा लिया, सभी टीमें चार चार मैच खेलेगी, ज्यादा मैच जीतकर आयी टीम सेमी फ़ाइनल मैच खेलेगी, इनमे जितने वाली टीम फ़ाइनल मे भाग लेगी, इस दौरान मंच पर उस्थित बिसीसीएल एरिया मैनेजर एच आर सायक गोस्वामी ने बताया कि फ़ाइनल मैच मे मुख्य अथिति स्वरुप उस्थित होंगे बिसीसीएल के डाइरेक्टर इंचार्ज सहित कई अधिकारी शामिल रहेंगे, इस दौरान गोस्वामी ने आयोजन को लेकर बताया कि एरिया बारह कि ओर से प्रथम अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सुन्दर आयोजन किया गया, जिसमे बिसीसीएल कि कुल दस एरिया भाग ले रही है, जहा उद्घाटन मैच एरिया बारह के साथ प्रारम्भ हुआ, इस मौके पर यूनियन के नेता स्थानीय कबड्डी के प्रेमी बड़ी संख्या मैदान पर दिखाई पड़े,











