*यदुवंशी कल्याण समिति का कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान*

21वा नेताजी सुभाष मेला (गूंज महोत्सव) चाकुलिया में 27 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया उसमें एक यदुवंशी कल्याण समिति बर्नपुर की टीम भी शामिल थी समिति की टीम फाइनल खेलते हुए 31- 22 से प्रतियोगिता पर अपना कब्जा कर लिया इस टीम के शानदार प्रदर्शन पर समिति के लोगों में खुशी का लहर देखने को मिला वही यह टीम जब 28 जनवरी को प्रथम पुरस्कार का कप लेकर आई तो समिति के पदाधिकारी एवं संरक्षक टीम ने उनके स्वागत में एक कार्यक्रम रखा जिसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई और इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए खाने का प्रबंध भी किया गया था समिति के अध्यक्ष श्री बिरजू यादव ने बताया कि हमारी टीम अभी दो प्रतियोगिता में शामिल हुई और दोनों प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल की हम आशा करते हैं कि आगे भी हमारी टीम प्रथम स्थान पर रहेगी समिति के तरफ से टीम को हमलोग पूरा सहयोग कर रहे हैं इस मौके पर श्री बालेश्वर यादव श्री कुमार यादव श्री सुरेश यादव श्री कन्हैया यादव श्री अभिषेक यादव श्री मनोज यादव श्री लल्लन यादव श्री पप्पू यादव ,गुड्डू,दिनेश एवं समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे ।










