*उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री दिब्येंदु घोष, ED वर्क्स, SAIL-ISP ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में SAIL-ISP के ED प्रोजेक्ट श्री सुरजीत मिश्रा, ED HR श्री यू.पी. सिंह, CMO इंचार्ज डॉ. सुशांत सिन्हा, CISF के DIG प्रबोध चंद्र, CGM मैकेनिकल श्री विनीत रावल, CGM इलेक्ट्रिकल श्री पी.के. मिश्रा, CGM RMHP समीर कुमार, CGM पावर श्री अजय शर्मा, क्लब के डायरेक्टर्स मुमताज़ अहमद, संजीत बनर्जी, IOA के अध्यक्ष सुशील सुमन आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति* रही।
बर्नपुर मिडटाउन क्लब के महासचिव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों का अतिथियों से परिचय कराया और सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।
*मुख्य अतिथि श्री घोष ने अपने संबोधन में कहा कि बर्नपुर मिडटाउन क्लब द्वारा आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं SAIL-ISP के कर्मियों के बीच टीम भावना और बॉन्डिंग को बढ़ाएंगी, जो कि कारखाने और कंपनी के लिए लाभकारी होगा* ।

पहला मुकाबला JR Cyclones और Steel Strikers के बीच रोमांचक संघर्ष में हुआ, जहाँ JR Cyclones ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया।
अन्य तीन लीग मुकाबलों में Fighter Hawks ने Breakers Warriors को हराया, RBC Elite 11 ने UP Star को हराया और अंतिम मुकाबले में Honest 11 ने Singh Daredevils को पटखनी दी।








*आगामी 3 दिन, प्रतिदिन शाम 6 बजे से बर्नपुर क्रिकेट ग्राउंड में इस टूर्नामेंट का आयोजन जारी रहेगा, जिसका फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।
आज के कार्यक्रम में बर्नपुर मिडटाऊन क्लब के उपमहासचिव अचिंत्य माझी, खेल सचिव राजेंद्र सिंह, सांस्कृतिक सचिव मानस नायक, राजेश कुमार, ॐ। प्रकाश पासवान , राजा कुमार, पंकज कुमार, मिथलेश सिंह, मोंटी सिंह, सोनू कुमार समेत भारी संख्या में कर्मियों की उपस्थिति रही।










