बर्नपुर: पायल ग्रुप की ओर से बर्नपुर हुसैननगर मैदान में बर्नपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार की शाम को हुई। जिसमें लगान की टीम बीपीएल के चैंपियन बनी।
इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच लगान और अपना फैशन के मध्य हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना फैशन ने 6 विकेट खोकर 10 ओवर में 105 रन बनाया। जवाब में लगान कि टीम ने 9.3 ओवर में 105 रन के लक्ष्य को पार कर लिया। वही इस टूर्नामेंट के मैच ऑफ द सीरीज को पायल ग्रुप के चेयरमैन सैयद इम्तियाज ने स्कूटी देकर पुरस्कार दिया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैचर सहित विजेता टीम लगान और उपविजेता टीम अपना फैशन को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
Post Views: 17








