कुल्टी।रविवार की रात कुल्टी सेल ग्रोथ फैक्ट्री में चोरी करते हुए दो स्थानीय युवकों को पकड़ा गया और बाद में सीआईएसएफ ने उनकी इस कदर पिटाई कर दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा इलाजरत है।
मृत युवक का नाम बिकी रबीदास है।इस घटना की खबर मिलने के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार सुबह से रात तक कारखाना के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया।दोनों पक्षों ने आरोपी सीआईएसएफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और दोनों परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।आख़िरकार सोमवार की रात इस घटना को सुलझा लिया गया।इस संबंध में आज दोपहर 12:30 बजे कुल्टी स्टेशन से सटे इंटक पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।जहां इंटुक कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष व तृणमूल कार्यकर्ता समर्थक मौजूद थे।प्रेस वार्ता के माध्यम से कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कल सेल फैक्ट्री में सीआईएसएफ द्वारा मार पीट कर एक युवक की मौत के मामले में जो विरोध प्रदर्शन किया गया था, उसकी भरपाई के लिए सेल प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय लिया है। वहीं दूसरी युवक गंभीर हालत में है। तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने पार्टी की ओर से घोषणा की कि मृत युवक के परिवार को एक लाख रुपये और गंभीर रूप से इलाजरत युवक के परिवार को पचास हजार रुपये दिये जायेंगे।

















