Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”आद्रा में मनाया गया 68वाँ रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023″*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

11.09.2024, आद्रा: आज दिनांक 11.09.2024 को आद्रा मंडल में 68वाँ रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2023 का आयोजन आद्रा स्थित SER मिश्रित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/कैम्पस-1 में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुमित नरूला/मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आद्रा, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने सभी को संबोधित किया। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें SER मिश्रित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/कैम्पस-1 की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए चुने गए विभिन्न विभागों के कुल 108, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती मालविका नरूला/अध्यक्षा (SERWWO),आद्रा, और श्री खगेन्द्र नाथ घोष/अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM), आद्रा सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन तथा प्रेस और मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस तरह के आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Latest News