Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*विभिन्न राजनीतिक दलों से आए लोगों को कांग्रेस का झंडा थमा पार्टी में शामिल किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत खास केंदा स्तिथ कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो कार्यालय में बुधवार देर शाम को विभिन्न राजनीतिक दलों से आए लोगों को कांग्रेस का झंडा थमा पार्टी में शामिल किया गया।कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अधक्ष्य भक्तिपादो चक्रवर्ती द्वारा सभी को पार्टी का झंडा थमा कांग्रेस में शामिल किया गया।कांग्रेस ब्लॉक दो अधक्ष्य भक्तिपदों चक्रवर्ती ने कहा कि माकपा,भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है।उन्होंने कहा की खास करके युवा वर्ग कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नीतियों को मानते हुए कांग्रेस का दामन थाम रहे है।उन्होंने कहा की कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर संविधान रक्षी की लड़ाई लड़ी है जो युवा वर्ग को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है।वही कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो देश की सही दिशा की ओर अग्रसर कर सकता है।उन्होंने कहा की राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार हो या देश की भाजपा सरकार दोनों ही एक ही थाली के चट्टू बट्टू है इसलिए देश की जनता इनके झांसा में आने वाली नही है।उन्होंने कहा की शहर हो या ग्रामीण इलाका सभी क्षेत्र से लोग कांग्रेस में योगदान कर रहे है।इस दौरान जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत हिजलगोडा,जनसोल,जामुड़िया बाजार आदि इलाकों से लगभग 60 से 70 लोग कांग्रेस में शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक दो अधक्ष्य भक्तिपदो चक्रवर्ती,महासचिव मिथुन हरिजन,कांग्रेस नेता शेख जुबैद,युवा महासचिव विकास कोल,बबलू बाउरी,काजी राकेश,सुकुमार राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Latest News