कुल्टी । विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से 17 सूत्री मांगों को लेकर कुल्टी कारखाना के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि सेल से जुड़े श्रमिकों की 17 सूत्री मांगों को लेकर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना के मुख्य द्वार के समक्ष सीआईटीयू , आईएनटीयूसी , एवं बीएमएस सहित अन्य श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया ।











वरिष्ठ नेता सुजित भट्टाचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल महारत्न कंपनियों में से एक है ।लेकिन श्रमिक संगठन के साथ हुई समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांग में ऐनजेसीएस समझौते का अंतिम रूप देकर बिना शर्त 39 महीना का बकाया वेतन भुगतान करना होगा । खान भत्ता में संशोधन अनुबंधित कर्मचारियों के एडब्लूए को मूल वेतन में शामिल करना द्विपक्षीय स्तर पर आम सहमति के आधार पर 40500 से अधिक बोनस का भुगतान करना होगा । 1 जनवरी 2022 से सभी कर्मचारियों को वेतन में अतिरिक्त वृद्धि करने की मांग एवं बकाया भत्ता का भुगतान के अलावा ग्रेच्युटी कटौती को लेकर एक तरफ परिपत्र को वापस लेने की मांग उन्होंने किया । 21 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय सरकार ने भारी दबाव में जो समझौता कराया था वह भी गैरकानूनी था । इसके साथ ही ठेका श्रमिकों के 39 महीने के एरियर का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है । स्टील उद्योग में एक लाख से अधिक ठेका श्रमिक कड़ी मेहनत से उत्पादन कर रहे हैं । लेकिन 14 वर्षों से उनका वेल्फेयर का रुपया बेसिक वेतन में नहीं जोड़ा गया है । जो श्रमिकों के साथ शोषण की प्रक्रिया का हिस्सा है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उद्योग नीति स्टील प्लांटों में पूरी तरह विफल रही है ।इस अवसर पर केंद्रीय नेता सुजित भट्टाचार्य संगठन के प्रतिनिधि विनोद सिंह देवानंद प्रसाद भूमल मंडल इंटक महासचिव हराधन मंडल, सचिव बाबू बनर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।










