Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रास्ता निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया।सालतोड़ ग्राम पंचायत कालीमेला बूथ स्कूल पाड़ा में रविवार को 6 इंच मोटी तीन हजार वर्ग फुट रास्ता निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। यह रास्ता छठ पूजा से पहले बनकर तैयार कर दिया जाएगा। मौके पर नितुरिया पंचायत समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव, ग्राम पंचायत सदस्य ममता बाउरी, गिरिकेश राधेश्याम साव, चंद्र प्रकाश झा, रमेश सिंह, रमेश साव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार इस रास्ते का निर्माण 15 फिनांस के तहत किया गया है। इस पर तीन लाख रुपये की लागत आएगी। यह रास्ता तीन हजार वर्ग फुट और 6 इंच मोटी होगी। शांतिभूषण प्रसाद यादव ने कहा कि छठ पूजा से पहले इस रास्ते को पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण से काफी लोग लाभान्वित होंगे। इसके निर्माण की काफी समय से आवश्यकता समझी जा रही थी और लोगों की भी मांग थी।