जामुड़िया:पीआरसी सीपीआईएमएल तथा इफटू सर्वहारा के संयुक्त तत्वाधान में शहीद श्रमिक नेता सुनील पाल के स्मरण में शोक जुलूस तथा सभा का आयोजन किया गया।जामुड़िया के न्यू केंदा मोड़ काली मंदिर मैदान से शोक जुलूस का आयोजन किया गया जो न्यू केंदा मोड़,खास केंदा,चिचुड़िया मोड होते हुए हरिपुर पहुंच सभा में तब्दील हो गया।





हरिपुर में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए इफटू सर्वहारा के नेता कन्हाई बरनवाल ने कहा कि 15 वर्ष पहले श्रमिक नेता सुनील पाल का खून माकपा आश्रित गुंडों द्वारा किया गया था।उन्होंने कहा कि दिवंगत श्रमिक नेता सुनील पाल की हत्या ने श्रमिक वर्ग के आंदोलन की कमर तोड़कर रख दिया।उन्होंने कहा कि 15 वर्ष बीत गए लेकिन शहीद सुनील पाल को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है जिसके लिए आंदोलन जारी रहेगा।शोक सभा एव जुलूस के दौरान सीपीआईएमएल महासचिव अजय कुमार,बंगाल पार्टी संजीत अधिकारी,सर्वहारा जनमोर्चा मुकेश असीम,बिहार पार्टी राधेश्याम,दिल्ली पार्टी सिद्धांत,मजदूर क्रांति परिषद के संपादक मंडल सदस्य आवास मुंशी,सीपीआईएमएल रेड स्टार शंकर,सीपीआईएमएल मास लाइन भोलानाथ सीट,सीपीआई एमएल अशोक मेहता,इंकलाबी मजदूर केंद्र श्याम अबीर,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सागर,सोमेंद्र गांगुली,कीर्तन कटाल आदि प्रमुख सहित भारी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे।










