सराहनीय: व्यवसायी की गद्दी से उड़े 50 हजार महज कुछ घंटों में बरामद, चेंबर ने किया बराकर फाड़ी प्रभारी का नागरिक अभिनंदन
बराकर। स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्यशैली और मुस्तैदी ने एक बार फिर व्यापारियों का दिल जीत लिया है। व्यवसायी अखिल अग्रवाल की गद्दी से चोरी हुए 50 हजार रुपये को महज कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर बराकर फाड़ी प्रभारी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस सुपरफास्ट कार्रवाई से गदगद बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने फाड़ी पहुंचकर प्रभारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मुस्तैदी से पल भर में सुलझी चोरी की गुत्थीमिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी अखिल अग्रवाल की गद्दी से अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही बराकर फाड़ी प्रभारी तुरंत एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन टीम गठित की और जाल बिछाया। पुलिस की सटीक रणनीति और तफ्तीश का नतीजा यह रहा कि चोरी की गई शत-प्रतिशत रकम महज कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर ली गई।चेंबर ने जताया आभार, पुलिस का बढ़ाया हौसलापुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक जगत में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य को रेखांकित करने के लिए बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बराकर फाड़ी पहुंचा। चेंबर के सदस्यों ने फाड़ी प्रभारी की कार्यशैली की जमकर सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकेंगे। इस मौके पर चेंबर के कई गणमान्य सदस्य और स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे।










