सबूज साथी पश्चिम बंगाल सरकार की एक योजना है जिसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को साइकिल वितरित की जाती है।इस योजना को संयुक्त राष्ट्र के तहत सूचना सोसायटी पुरस्कार पर विश्व शिखर सम्मेलन में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला।





इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा बीच में पढ़ाई छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना है। आज शनिवार 22 मार्च 2025 को रोतिबाती हिंदी हाई स्कूल में क्लास ९० के लड़को को साइकिल वितरण किया गया। रोटिबाती हिंदी हाई स्कूल के प्रधानअध्यापक कार्तिक माझी, शिक्षक मुनीर शमी, चंदन सिंह, दिनेश राम, सीमा सिंह , शालिनी श्रीवास्तव, समीरण कुंडू, सतीश पंडित, ममता राम, सुलेखा मिश्रा, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर क्लास १० के बच्चो को प्रशिक्षु शिक्षक, प्रवती मिश्रा, मुस्कान शाव द्वारा सबुज साथी के तहत साइकिल वितरण किया गया।











