इस्पात नगरी बर्नपुर के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में परिचित भारती भवन के कार्यकारिणी कमेटी के चुनाव में डेमोक्रेटिक सेल आईएसपी एम्पलाइज पैनल ने बाजी मारी है। भारती भवन जैसे सांस्कृतिक धरोहर को बचाने एवं इसके विकास का नारा देकर चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक सेल आईएसपी एम्पलाइज पैनल ने पहली बार उलट फेर करते हुए यह चुनाव जीत लिया। भारती भवन के कुल 569 मतों में से 470 वोटरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

वहीं तेज बारिश के कारण कई वोटर वोट डालने नहीं पहुंचे जिसके कारण वोटिंग प्रतिशत को झटका लगा इसके बावजूद डेमोक्रेटिक सेल आईएसपी एम्पलाइज पैनल ने जीत दर्ज की। जारी मतगणना परिणाम के अनुसार डेमोक्रेटिक सेल आईएसपी एम्पलाइज पैनल के महासचिव पद के उम्मीदवार आलोक कुमार दास महासचिव, कोषाध्यक्ष संजय राय निर्वाचित हुए। जबकि सांस्कृतिक सचिव पद के उम्मीदवार अरिंदम बनर्जी ने जीत की। वहीं खेल सचिव के उम्मीदवार बिजेनें कुमार माझी ने जीत दर्ज की। लाइब्रेरी सचिव के पद पर अभिजीत माझ लाइब्रेरी सचिव निर्वाचित हुए। वहीं 4 प्रतिनिधि पदों में मानस सरकार, रुद्र प्रसाद चक्रवाती, शांतनु चटर्जी एवं उत्तम मजूमदार निर्वाचित हुए। विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से डेमोक्रेटिक सेल आईएसपी एम्पलाइज पैनल में खुशी की लहर है।



















