Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अंडाल पब्लिक स्कूल मे अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सेमिनार का सफल आयोजन ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न जीवों, पौधों, सूक्ष्मजीवों और पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. 2025 में, अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का विषय “प्रकृति के साथ सद्भाव और सतत विकास” है जो हमे यह याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना और सतत विकास की दिशा में कदम बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है. जैव विविधता के संरक्षण के सामूहिक प्रयास करने के लिए अंडाल पब्लिक स्कूल मे पश्चिम बंग विज्ञान डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम मंच अंडाल द्वारा सुनेयोजित ढंग से एक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया जिसमे अंडाल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री अवनी भूषण दुबे, पश्चिम बंग विज्ञान मंच के केंद्र संपादक श्री धनुष धारी रॉय, जिला संपादक श्री कलोल घोस, विजय ठाकुर और विभिन्न वक़्ताओ ने अपनी अपनी बात रक्खी ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 253 जन्म दिन के अवसर पर अंडाल पब्लिक स्कूल में विज्ञान सभा का गठन किया गया और भविस्य मे गणित, रासायण, भौतिकी का प्रयोगशाला बनाने का प्रस्ताव किया गया जिसमे विभिन्न स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर रवियुल इस्लाम, रबिंद्र नाथ पाल, मुनीर शमी, श्रीकांत दे, विजय राम, सौरव सरकार, जूही सरकार, नीखेलेश मंडल, अशोक धाना आदि उपस्थित थे।