Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*वार्ड संख्या 95 अंतर्गत श्याम बांध इलाके की बहुप्रतीक्षित मदर टेरेसा रोड के मरम्मत कार्य का शिलान्यास हुआ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16777216

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 95 अंतर्गत श्याम बांध इलाके की बहुप्रतीक्षित मदर टेरेसा रोड के मरम्मत कार्य का शिलान्यास हुआ।

इस कार्य का शुभारंभ नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में निगम के उपमेयर वशिमुल हक, बोरो चैयरमेन शिवानन्द बाउरी, पार्षद अशोक रुद्र, सोना गुप्ता, स्थानीय पार्षद संध्या दास, कहकशा रियाज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और भाजपा नेता पवन कुमार सिंह ने भी नारियल तोड़कर शिलान्यास में शामिल हुए। इस दौरान मेयर बिधान ने जानकारी दी कि इस सड़क मरम्मत कार्य पर 38 लाख रुपये खर्च किया जाएगा और इसे आगामी महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क को पक्का, चौड़ा और स्थायी बनाया जाएगा ताकि आने-जाने वाले लोगों को राहत मिले। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में शहर के और भी कई इलाकों में सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक योजनाएं लागू करेगा।” वहीं सड़क मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि वे जनहित कार्य के लिए हमेशा से तत्पर रहते हैं। इस जर्जर सड़क का मरम्मत करने को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय एवं भाजपा कर्मियों के साथ मिलकर आंदोलन किए था। साथ मेयर से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा था।