Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पूर्व महाप्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पूर्व महाप्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

 

सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी अनिल कुमार और विधायक डॉ. अजय पोद्दार समेत कई गणमान्य 

विभूतियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

कुल्टी: सेल ग्रोथ वर्क्स (SGW) कुल्टी के पूर्व महाप्रबंधक एवं प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के संस्थापक कृष्ण कुमार तिवारी के निधन के उपरांत रविवार को कुल्टी क्लब में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की तमाम राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक हस्तियों ने स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सेल ग्रोथ वर्क्स के कार्यकारी निदेशक (ED) अनिल कुमार, कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार और औरंगाबाद (बिहार) के पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर शामिल हुए। इनके अलावा स्थानीय समाजसेवी, पत्रकार और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कुल्टी के विकास में तिवारी जी का योगदान अतुलनीय: ईडी अनिल कुमार

सभा को संबोधित करते हुए ईडी अनिल कुमार ने कहा, “कृष्ण कुमार तिवारी जी का निधन पूरे कुल्टी क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक पुण्यात्मा और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। आज कुल्टी का जो स्वरूप हम देख रहे हैं, उसमें उनके विजन और सेवाओं का अमूल्य योगदान है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन यहाँ के लोगों के उत्थान में समर्पित कर दिया।”

विरासत को आगे बढ़ाने की अपील

बिहार से पहुंचे पूर्व विधायक आनंद शंकर ने भावुक होते हुए तिवारी जी से अपने आत्मीय संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी का आशीर्वाद हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह रहा। उन्होंने उनके पुत्रों—राहुल और राकेश तिवारी से अपील की कि वे अपने पिता द्वारा स्थापित उच्च मूल्यों, परंपराओं और उनके सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाएं।

गौरतलब है कि कृष्ण कुमार तिवारी का निधन बीते 19 अप्रैल को हुआ था और 21 अप्रैल को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।