प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे,
आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 19.07.2025
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार) से 27 जुलाई 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेगा:
***रद्द की गई ट्रेनें***
(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 21.07.2025, 22.07.2025, 24.07.2025 से 27.07.2025 तक रद्द रहेगी।
(2) 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस – 21.07.2025 एवं 23.07.2025 को रद्द रहेगी।
***आंशिक समापन / प्रारंभ ***
(1) 68055 (आसनसोल–टाटानगर) मेमू – 22.07.2025, 24.07.2025 एवं 26.07.2025 को केवल आसनसोल से आद्रा तक पैसेंजर स्पेशल के रूप में चलेगी, क्योंकि यह ट्रेन चक्रधर मंडल द्वारा रद्द की गई है।
(2) 68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू – 22.07.2025, 24.07.2025 एवं 26.07.2025 को आद्रा स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस दौरान आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी (ट्रेन 68056 चक्रधर मंडल द्वारा रद्द किए जाने के कारण)।
(3) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू – 21.07.2025, 25.07.2025 एवं 27.07.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
(4) 68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू – 21.07.2025 एवं 25.07.2025 को महुदा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान महुदा–चंद्रपुरा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
नियंत्रण (Controlling)
(1) 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 21.07.2025, 23.07.2025 एवं 26.07.2025 को को निर्धारित समय पर चलने तुपकाडीह – पुनदाग खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
(2) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 21.07.2025, 24.07.2025, 25.07.2025 एवं 27.07.2025 को निर्धारित समय पर चलने पर आसनसोल – जयचंडी पहाड़ खंड में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर समय-समय पर उपयुक्त घोषणाएं सुनिश्चित की जाएं।




















