Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान 2025 का भव्य आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दुर्गापुर – पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान 2025 का भव्य आयोजन कल शाम दुर्गापुर के सृजनी सभागार में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूरा सभागार सितारों और विशिष्ट जनों की उपस्थिति से रोशन हो उठा।
इस आयोजन का संयुक्त रूप से आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण,दुर्गापुर नगर निगम, आसनसोल नगर निगम द्वारा फास्बेक्की, दुर्गापुर चैंबर,रानीगंज चैंबर,आसनसोल चैंबर तथा पश्चिम बर्दवान जिला चेंबर (पीबीडीसीसीआई) के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, पंचायत राज मंत्री डॉ. प्रदीप मजूमदार, सूचना एवं संस्कृति मंत्री इंद्रनिल सेन, सांसद व दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद व भूतपूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद झा, पूर्व सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां, अड्डा के अध्यक्ष कबी दत्त, विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर प्रशासनिक बोर्ड की अध्यक्ष अनिंदिता मुखर्जी, जिला परिषद के समाधिपति विश्वनाथ बाउरी, एसबीएसटीसी के अध्यक्ष सुभाष मंडल, पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी और डीएम पोन्नाबलम एस समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह में चार श्रेणियों में उद्यमियों को सम्मानित किया गया। रानीगंज से श्रेष्ठ उद्योगपति के रूप में स्वर्णदीप बाजोरिया और विजय तोदी, एमएसएमई के लिए अमित सिंह तथा महिला उद्यमी श्रेणी में सुकन्या बनर्जी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा शिक्षा,खेल और स्वास्थ्य समेत अन्य चार वर्गों में भी विशेष पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में फास्बेक्की के अध्यक्ष सचिन राय, सलाहकार आर.पी. खेतान, क्रेडाई के जिला सचिव विनोद गुप्ता, पीबीडीसीसीआई अध्यक्ष अजय खेतान, आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नरेश अग्रवाल, शंभू नाथ झा, एसीसीआई अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल तथा रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खैतान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ उद्यमी और व्यापारी भी मौजूद रहे।