प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/09/28
आसनसोल, 10 सितंबर, 2025:
आगामी पूजा दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
03107 कोलकाता-लखनऊ पूजा स्पेशल 02.10.2025 और 06.11.2025 के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा 03108 लखनऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल 04.10.2025 और 08.11.2025 के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:40 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के अंतर्गत आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
Press Release No.: ER/ASN/2025/09/28
*RAILWAY TO RUN PUJA SPECIAL TRAINS BETWEEN KOLKATA & LUCKNOW*
Asansol, September 10, 2025:
To clear the expected rush of passengers during ensuing Puja, Diwali & Chhath, Railway has decided to run Puja special train between Kolkata & Lucknow. These special trains will offer additional capacity and flexibility to accommodate the extra rush of passengers during the Puja festival period.
03107 Kolkata – Lucknow Puja Special will leave Kolkata at 23:55 hrs. on every Thursday between 02.10.2025 & 06.11.2025 (06 trips) to reach Lucknow at 00:10 hrs. on the 3rd day and 03108 Lucknow-Kolkata Puja Special will leave Lucknow at 01:40 hrs. on every Saturday between 04.10.2025 & 08.11.2025 (06 trips) to reach Kolkata at 00:40 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations over Asansol Division of Eastern Railway jurisdiction in both directions enroute. The train will have General Second Class, Sleeper Class & Air-conditioned accommodation.









