Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल के आसनसोल–पानागढ़ सेक्शन पर प्रगति स्पेशल टिकट जांच अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/09/27

आसनसोल, 10 सितंबर 2025:

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 09.09.2025 को आसनसोल–पानागढ़ सेक्शन पर प्रगति स्पेशल टिकट जांच अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और निष्पक्ष एवं अनुशासित यात्रा को प्रोत्साहन मिले।

इस अभियान के दौरान 07 टिकट जांच कर्मियों ने ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गहन जांच की। जांच के दौरान कुल 80 टिकट अनियमितताएँ पाई गईं और ₹24,825 का जुर्माना वसूला गया। यह पहल सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारू रेल सेवाएँ बनाए रखने में सहायक सिद्ध हुई।

आसनसोल मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें। टिकट खरीदने से न केवल सुरक्षित एवं परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित होती है, बल्कि स्टेशनों पर यात्रियों की सटीक संख्या का आंकलन भी संभव हो पाता है, जिससे बेहतर बुनियादी ढांचा, उन्नत यात्री सुविधाएँ एवं समग्र स्टेशन विकास में योगदान मिलता है।

रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों का सहयोग सभी के लिए एक आरामदायक और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है।

Press Release No.: ER/ASN/2025/09/27

*PRAGATI SPECIAL TICKET CHECKING DRIVE ON ASANSOL–PANAGARH SECTION ACROSS ASANSOL DIVISION*

Asansol, 10 September  2025:

Asansol Division of Eastern Railway conducted a Pragati Special Ticket Checking Drive on 09.09.2025 on the Asansol–Panagarh section to ensure all passengers travel with valid tickets and promote fair and disciplined travel.

During the drive, 7 ticket checking staff carried out thorough checks on trains and stations. A total of 80 ticket irregularities were detected and ₹24,825 in penalties was collected. This initiative helps maintain safe, orderly, and smooth train services for everyone.

Asansol Division urges all passengers to always travel with a valid ticket. Buying a ticket not only guarantees a safe and hassle-free journey but also helps maintain accurate passenger counts at stations, contributing to better infrastructure, improved facilities, and overall station development.

Passengers’ cooperation with railway staff ensures a comfortable and smooth travel experience for all.