Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”बर्नपुर क्लब स्विमिंग गाला, फ़न एंड फ़ेट 2025 का भव्य शुभारंभ”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

“डीआईसी श्री सुरजीत मिश्रा Sir ने मेंस वॉटर पोलो इवेंट को हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन

बर्नपुर, 10 सितम्बर।
बर्नपुर क्लब परिसर में आयोजित स्विमिंग गाला, फ़न एंड फ़ेट 2025 का शुभारंभ बीती शाम बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर माननीय श्री सुरजीत मिश्रा Sir, डीआईसी (सेल-आईएसपी एवं डीएसपी) एवं बर्नपुर क्लब के अध्यक्ष ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया।

उद्घाटन समारोह के अंतर्गत उन्होंने मेंस वॉटर पोलो इवेंट को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज़ किया। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का अद्भुत संचार देखने को मिला।

क्लब समिति ने श्री मिश्रा जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“आदरणीय डीआईसी सर ने अपने बहुमूल्य समय से समय निकालकर खिलाड़ियों एवं समिति दोनों को प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।”

सादर,
*सुशील कुमार सुमन*
मानद सचिव, बर्नपुर क्लब
& Burnpur Club Team