प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/09/53
आसनसोल, 19 सितंबर, 2025:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 18.09.2025 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट, आसनसोल में आर्ट ऑफ़ लिविंग के सहयोग से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक ओरिंयटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, तनाव प्रबंधन और स्वास्थ्य निवारक सेवा प्रदान करना था ताकि कर्मचारियों को अच्छा स्वास्थ्य और कार्यकुशलता बनाए रखने में सहायता मिल सके।
आर्ट ऑफ़ लिविंग एक वैश्विक अभियान है जो योग, ध्यान-योग और श्वास-प्रश्वास तकनीकों के माध्यम से तनाव-मुक्त और हिंसा-मुक्त दुनिया को बढ़ावा देता है और साथ ही शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, कौशल प्रशिक्षण और आपदा राहत में सामाजिक पहल भी करता है।
कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग के क्षेत्रीय निदेशक (पूर्वी भारत) द्वारा किया गया। उक्त सत्र के दौरान कर्मचारियों ने तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ध्यान-योग, श्वास-प्रश्वास अभ्यास और इससे संबंधित चर्चाओं में भाग लिया। साथ ही इस कार्यक्रम के अलावे एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जाँच, रक्तचाप और रक्त शर्करा की निगरानी के साथ-साथ नेत्र और दंत परीक्षण भी किए गए। उक्त शिविर में डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य निवारक सेवा और बीमारियों का शीघ्र पता लगाने के महत्व के बारे में बताया।
कल्याणकारी प्रथाओं को स्वास्थ्य निवारक सेवा के साथ जोड़ने वाली यह पहल रेलवे कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी। उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और मनोबल को मज़बूत करके यह कार्यक्रम आसनसोल मंडल में सुरक्षित रेल परिचालन, बेहतर कार्यस्थल दक्षता और बेहतर यात्री-अनुकूल सेवाओं को सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

Press Release No.: ER/ASN/2025/09/53
*ART OF LIVING SESSION & MEDICAL CHECK-UP PROGRAMME ORGANIZED FOR RAILWAY STAFF AND THEIR FAMILY AT ASANSOL*
Asansol, 19 September 2025:
Asansol Division of Eastern Railway organized an orientation programme for railway employees and their family members in association with The Art of Living at Vivekananda Institute, Asansol on 18.09.2025. The programme focused on enhancing mental well-being, stress management and preventive healthcare to support staff in maintaining good health and efficiency.
The Art of Living is a global movement that promotes a stress-free and violence-free world through yoga, meditation and breathing techniques while also undertaking social initiatives in education, rural development, women empowerment, environment, skill training and disaster relief.
The workshop was conducted by Regional Director (Eastern India), The Art of Living. During the session, employees participated in meditation, breathing practices and discussions aimed at reducing stress, improving concentration and fostering positivity. A medical camp was also arranged providing general health check-ups, blood pressure and blood sugar monitoring along with eye and dental examinations. Doctors guided participants on preventive healthcare and the importance of early detection of ailments.
This initiative combining wellness practices with preventive healthcare will enhance the overall well-being of railway employees. By strengthening their physical fitness, mental resilience and morale, the programme will contribute towards ensuring safer train operations, greater workplace efficiency and improved passenger-friendly services across Asansol Division.










