Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि पर बराकर में ‘बलिदान दिवस’ आयोजित, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि पर बराकर में ‘बलिदान दिवस’ आयोजित, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बराकर। बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित विधायक कार्यालय में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘बलिदान दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा परिसर उनके अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ‘एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे’ का उनका संकल्प आज भी हर राष्ट्रभक्त के दिलों में जीवित है। देश की सीमा सुरक्षा और कश्मीर के एकीकरण के लिए उनका दिया गया बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।