Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**कुल्टी विधानसभा में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के खिलाफ सड़क अवरोध धरने पर बैठे विधायक डॉ अजय पोद्दार।

*बंटी खान कुल्टी।* जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को कुल्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पौदार ने किया।विरोध के दौरान जीटी रोड रानीतलाव मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध और धरना प्रदर्शन किया, जिससे करीब आधा घंटा तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान कुल्टी पुलिस और विधायक डॉ. पौदार के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

मौके पर एक भाजपा समर्थक को हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। सड़क जाम के कारण आसनसोल और झारखंड की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। मौके पर महिला पुलिस बल और आंसू गैस की व्यवस्था भी की गई थी। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय पौदार ने कहा कि “सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर जेहादी तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। भगवान के आशीर्वाद से दोनों की जान बची। बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सांसद और विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्य की मुख्यमंत्री ही पुलिस मंत्री हैं, इसलिए हमलावरों की गिरफ्तारी उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन उनके शासनकाल में भाजपा समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है और अराजकता फैली हुई है।”

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिनमें संजू घोष, मनमोहन राय, राजू यादव, प्रेमनाथ पांडेय, जिला सचिव सत्यजीत दास, उपासना उपाध्याय, अमर प्रसाद, सुनील भर, काजल दास, सिद्धार्थ चौहान, अजीत बाउरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।