बराकर।आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 66 के पूर्व पार्षद खालिद खान की हत्या आज की तारीख 24अगस्त को ही 3 वर्ष पहले की गई थी उन्हीं की याद में आज श्रद्धांजलि का कार्यक्रम का आयोजन अरमान खान व खालिद खान की मां के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पूर्व पार्षद खालिद खान के चाहने वालों की मौजूदगी रही नम आंखों से सभी ने पुष्प अर्पण करते हुए खालिद खान को याद किया और वार्ड में उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों को फिर से दोहराया और उनके संकल्प को सभी के बीच बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान खालिद खान की मां द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया।
नम आंखों से खालिद खान की मां ने पत्रकारों से कहा कि आज यहां पर खालिद खान के शहीद हुए 3 वर्ष बीत जाने के बाद सभी ने मिलकर यहां मेरे बेटे को श्रद्धांजलि अर्पण किया है लेकिन दुख की बात यह है कि आज भी मेरे बेटे के हत्या में सम्मिलित अपराधी कहीं ना कहीं घूम रहे हैं और जो अपराधी जेल में थे उनकी भी जमानत हो गई है मेरे बेटे की हत्या हुए 3 साल पूरा हो गया है वह इस वार्ड के उन्यान के लिए अपराधियों द्वारा अपनी जान गवा दिया मैं एक मां हूं मेरा दर्द शायद ही कोई समझ पाए मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ममता पर पिछले 3 सालों से विश्वास कर रही हूं किंतु आज भी एक मां के लिए उचित न्याय या उचित फैसला नहीं हो पाया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे मुख्य रूप से पश्चिम बर्धमान जिला उपसभापति सुबोल चक्रवर्ती, पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा, कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष बाभन मुखर्जी, टोनी लोहिया, समाज सेवक मोइज खान समेत कई अतिथि गण।
















