Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*ब्राह्मण उत्थान महासभा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बाराबंकी* (अबू शहमा अंसारी) ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी के निर्देश पर कोर कमेटी की बैठक प्रांतीय कार्यालय में सम्पन्न हुई l जिसमें संगठन विस्तार, संगठन का प्रचार प्रसार , ब्राह्मण समाज को पूर्ण हक दिलाने , गरीब ब्राह्मण परिवार को उनका हक दिलाने , ब्राह्मणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने आदि विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई l ब्राह्मण उत्थान महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार करते हुए ब्राह्मण उत्थान महासभा के संस्थापक ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने संतोष तिवारी को प्रदेश महामंत्री,दीपक पाण्डेय को प्रदेश महामंत्री, सुधाकर प्रसाद दीक्षित ,सुनीत अवस्थी,श्याम किशोर शुक्ल,वैभव मिश्र और प्रवीण मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है l साथ ही ब्रह्मदेव मिश्र ,वैभव मिश्र और दीपू वाजपेई को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है l देवराज त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी ने आग्रह किया कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी संविधान के अनुरूप और संगठन की मंशा के अनुरूप कार्य कर के भारत के ब्राह्मण परिवारों को पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए उनके साथ चलने का प्रयास करें और संगठन को एक मजबूत दिशा प्रदान करें l