*“शिक्षा में सहयोग – भाग II” के अंतर्गत एक और मील का पत्थर स्थापित*
बर्नपुर, पश्चिम बंगाल | 23 नवम्बर 2025:
शिक्षा के क्षेत्र में समाजसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हमारा संकल्प ने आज अपना 52वां “शिक्षा में सहयोग केंद्र” गोबरा पाड़ा, कालीपहाड़ी में शुभारंभ किया। यह आयोजन संस्था के निरंतर विस्तार और शिक्षा की रोशनी को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास का प्रतीक है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं CMPFO के क्षेत्रीय आयुक्त-1 श्री अजय कुमार सिंह ने कहा “हमारा संकल्प का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह केवल एक मिशन नहीं, बल्कि समाज को बदलने की दिशा में एक जन-आंदोलन है।”
कार्यक्रम में प्रमुख सदस्य श्री अंजनी कुमार, श्री दोपन पाल, श्री प्रत्युष कुमार, सुश्री मौमिता चौधरी, श्रीमती अवंती देवी, श्री अरिजित डिबार, श्री दिपेन साहा, श्री ललिता प्रसाद एवं श्री मनोज प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी सदस्यों ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
वर्तमान में हमारा संकल्प पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में सक्रिय रूप से कार्यरत है, जहाँ 7500 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था का लक्ष्य है कि आगामी वर्ष तक यह संख्या 10,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचे।









