Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं से पैसा लेकर नल लगाने का लगाया खुला आरोप।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो के बराकर के वार्ड 67 के पार्षद पति राजा चौधरी के ऊपर नाला पाडा के एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं से पैसा लेकर नल लगाने का लगाया खुला आरोप। बिगत चार दिनों पहले पार्षद टुम्पा चौधरी के पति राजा चौधरी ने नाला पाडा में प्रति महिला से सात से साढ़े सात हजार रुपया लिया। इस एवज में कोई कागजात नही दिया। दो दिनों के बाद बुधवार को निगम की टीम ने अभियान चलाते हुवे सभी बारह नलो के कनेक्शन को काट दिया गया । इस दौरान इन लोगो के पास नालो के कोई भी कागजात उपलब्ध नही थे। क्यो की पार्षद के पति ने अपनी जिम्मेवारी पर नल को अवैध तरीके से खुद रात भर खड़ा होकर लगवाया। इनमें खुशबू गोप ,रेणु गोप ,अनिता गोप ,दासी गोप ,फुकु गोप ,नमिता गोप ,मंजू गोप ,सुभद्रा गोप ,गीता धीवर ,प्रदीप धीवर ,पंचू बाउरी । इन सभी की स्थिति ऐसी है कि ये लोग बेहद गरीब परिवार से आते है। इन लोगो का नल का कनेक्शन गरीबी रेखा के नीचे स्तर पर निगम को या पार्षद को करवा कर देना चाहिए। बल्कि ऐसे लोगो की गरीबी की कमाई का पैसा लूटकर नल तो लगाया पर एक दिन भी पानी नही पिलाया। नल काटने के दौरान राजा चौधरी को इन लोगो ने फ़ोन लगाया कि हमारा नल को काटरहा है। राजा ने फोन तक नही उठाया। अगर हमलोगों के नल को नही लगाना है तो हमारे पैसे वापस करो नही तो हमलोग बोरो कार्यालय पर प्रदर्शन कर मेयर को ज्ञापन देंगे।  मामले को लेकर राजा चौधरी ने कहा कि हमने किसी प्रकार का कोई पैसा नलों के लगवाने के नाम नही लिया है। वही पार्षद टुम्पा चौधरी से मामले पर जानकारी ली तो उन्होंने भी साफ  किया कि इस प्रकार के मामले की हमे कोई जानकारी नहि है। वही उन्होंने आगे कहा कि हमलोग ऐसे लोग नही है। राजनीति करने आये पैसा .