Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कोक ओवन सीडीसीपी चैंबर रेल लाइन में एक ठेका कर्मी का सर धड़ से अलग शव बरामद होने से सनसनी का माहौल है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बर्नपुर* : सेल इस्को स्टील प्लांट में नए साल के दूसरे सप्ताह के बीतते ही गुरुवार की शाम कोक ओवन सीडीसीपी चैंबर रेल लाइन में एक ठेका  कर्मी का सर धड़ से अलग शव बरामद होने से सनसनी का माहौल है। मृत ठेका कर्मी की पहचान 52 वर्षीय बलराम बाउरी के रूप में हुई है। वह बीएमके एंटरप्राइजेज का कर्मी था। गुरुवार को वह बी शिफ्ट में ड्यूटी पर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही हीरापुर थाना पुलिस के साथ विभिन्न यूनियन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद आईएसपी के अधिकारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों ने मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। काफी देर चर्चा होने के पश्चात आईएसपी प्रबंधन की ओर से इस घटना की जांच करने के साथ मृतक के आश्रित को

नियमानुसार नौकरी देने पर सहमति जताते हुई लिखित पत्र दिया गया। सूत्रों के अनुसार श्यामबांध निवासी ठेका कर्मी बलराम बाउरी गुरुवार को बी शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए आईएसपी के कोक ओवन विभाग गए थे। वहीं गुरुवार की शाम उसके सहकर्मियों ने   सीडीसीपी चैंबर रेल लाइन में सर धड़ से अलग शव देख इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। आशंका व्यक्त की जा रही की रेल लाइन में लोको मूवमेंट के दौरान किसी कारणवश बलराम बाउरी वहां गिरकर उसकी चपेट में आ गए। वहीं घटना कैसे घटी है, यह फिलहाल जांच का विषय है। हालांकि घटना के समय का सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। वहीं शव पाए जाने की खबर लगते ही हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आईएसपी के अधिकारी एवं बीएमएस के संजीत बनर्जी, अजय सिंह, संजीत प्रसाद के अलावा इंटक के विप्लव माझी, बीडी सिंह पहुंचे। यूनियन के प्रतिनिधियों ने घटना की जांच करने के साथ मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। काफी देर चर्चा के पश्चात यूनियन के दबाव में प्रबंधन में घटना की जांच के साथ नियमानुसार मृतक के आश्रित को नौकरी देने पर सहमति जताते हुई पत्र दिया। इधर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।