Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”एक गरिमामयी स्वागत, एक साझा संकल्प – ISP विस्तार की स्वर्णिम यात्रा !..”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*“एक गरिमामयी स्वागत, एक साझा संकल्प – ISP विस्तार की स्वर्णिम यात्रा !..”*

*बर्नपुर क्लब* के इस पावन मंच से आज हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है।

*स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के प्रतिष्ठित स्वतंत्र निदेशकगण एवं कंपनी सचिव महोदय की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा और सौभाग्य का विषय है।*
*हम हृदय से स्वागत करते हैं—*

डॉ. गोपाल सिंह भाटी जी एवं उनकी धर्मपत्नी,
डॉ. अंजू बाजपेयी मैडम,
श्री मनजीत कुमार रज़दान जी,
श्री प्रणय रॉय जी एवं उनकी धर्मपत्नी,
तथा श्री एम. बी. बालकृष्णन जी,
(ईडी एवं कंपनी सचिव, SAIL)

आप सभी की उपस्थिति हमारे लिए “केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक प्रेरणा है*। 💐🙏

*एक लक्ष्य, एक दृष्टि – ISP विस्तार की समयबद्ध और सुरक्षित पूर्णता*

आज *SAIL–ISP एक ऐसे युग* के द्वार पर खड़ा है जहाँ हर कदम विस्तार, विकास और उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है।
*हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—*
✅ ISP Expansion को समय पर पूर्ण करना
✅ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना
✅ SAIL ISP को विश्वस्तरीय संयंत्र के रूप में स्थापित करना

यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि *आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत है।*

*ISP – भारत का गौरव, विश्व का मानचित्र*

आज गर्व से कहा जा सकता है कि SAIL ISP भविष्य में—
*🏭 विश्व का पाँचवाँ सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस संयंत्र,*
*🌏 एशिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ संयंत्र,*
“🇮🇳 और भारत का प्रथम सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस प्लांट*
बनने की ओर अग्रसर है।

यह उपलब्धि केवल मशीनों से नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक संकल्प से संभव हो रही है।

*“आगामी 100 वर्षों की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक शक्ति”*

ISP विस्तार परियोजनाएँ केवल उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ा रहीं,
“बल्कि बर्नपुर और आसनसोल को अगले 100 वर्षों के लिए—*
सांस्कृतिक रूप से समृद्ध,
सामाजिक रूप से सशक्त,
आर्थिक रूप से मजबूत,
बनाने जा रही हैं।

*यह क्षेत्र एक नई ऊर्जा, नई पहचान और नए भारत के औद्योगिक गौरव का प्रतीक बनेगा।*

सामूहिक सहभागिता – सफलता की कुंजी
इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित—
*हमारे सम्माननीय DIC Sir एवं Madam,*
सभी Executive Directors एवं उनके जीवनसाथी,
सभी CGMs एवं उनके जीवनसाथी,
PR टीम,
DIC Sir Secretariat Office टीम,
ED Works Secretariat Office टीम,
आप सभी का योगदान इस आयोजन को सार्थक और प्रेरक बनाता है।

*आभार एवं शुभकामनाएँ*

हम सभी सहयोगियों, अधिकारियों, परिवारजनों और टीमों को उनके निरंतर समर्थन, समर्पण और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देते हैं।
*आइए, हम सब मिलकर इस महान विस्तार यात्रा को सफल बनाएं और ISP को SAIL का नहीं, बल्कि भारत का गौरव बनाएं।*

सादर धन्यवाद,
सुशील कुमार सुमन
Honorary Secretary, Burnpur Club
President, IOA
💐🙏✨