कुल्टी नपा के पुर्व अध्यक्ष एव तृणमूल अल्पसंख्यक के नेता अख्तर हुसैन ने कुल्टी बिधानसभा मे निर्दलीय के तौर पर किया नामांकन.
नामांकन के बाद कुल्टी मे चर्चा का बिषय.
बंटी खान कुल्टी. कुल्टी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं कुल्टी के वरिष्ठ अल्पसंख्यक तृणमूल नेता अख्तर हुसैन ने शनिवार को कुल्टी विधानसभा से चुनाव लड़ने बाबत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। श्री हुसैन ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा की कुल्टी की जनता के साथ और विशेष कर कुल्टी के समस्त तृणमूल कर्मियों के साथ अन्याय हुआ है। पार्टी किसी स्थानीय प्रत्याशी को भी चुनाव लड़ा सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया जिससे इलाके के तृणमूल कर्मियों में खासा रोष है जिसकी वजह से उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा है कि कुल्टी में तीन बार के विधायक पार्टी में मौजूद हैं साथ ही अन्य तृणमूल नेता भी यहां पर हैं जो विधायक का चुनाव लड़ सकते थे किंतु पार्टी ने ऐसा नहीं करके स्थानीय कार्यकर्ताओं को नाराज कर दिया है। श्री हुसैन ने बताया की अन्य के खिलाफ ही उनकी लड़ाई है और चुनाव में भी निश्चित रूप से जीतेंगे। यह पूछे जाने पर की भाजपा के अजय पोद्दार तथा तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक एक मजबूत प्रत्याशी हैं ऐसे में वह क्या आशावादी हैं कि चुनाव जीत पाएंगे तो उत्तर देते हुए श्री हुसैन ने बताया कि यह तो वक्त तय करेगा की कौन प्रत्याशी मजबूत है और जनता किसके साथ है लेकिन यह तय जरूर है की जो भी कार्यकर्ता रोष में है वह जरूर तय करेंगे कि किस प्रत्याशी को जीताने की आवश्यकता है। वर्तमान में कुल्टी में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है इन सब के बीच तृणमूल नेता अख्तर हुसैन के नामांकन के बाद इलाके का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है,










