बैगुनिया फ्री प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका इंचार्ज पर अभिभावकों ने लगाया बच्चों पर मारपीट के साथ मनमानी का आरोप.
स्कूल मे किया बिरोध प्रदर्शन.
बंटी खान बराकर. बराकर डिशरगढ़ रोड़ स्थित बैगुनिया फ्री प्राइमरी स्कूल मे बच्चो के अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षक इंचार्ज संचिता पर लगाए गंभीर आरोप, स्कूल मे मचाया हंगामा, स्कूल मे छोटे छोटे बच्चों को मारने पीटने के साथ स्कूल की छुट्टी की कोई समय सीमा नहीं होने पर लगाया मनमानी का आरोप, मंगलवार को छात्र छात्राओं के अभिभावको ने स्कूल मे जाकर इस बात को लेकर शिक्षिका इंचार्ज संचिता से शिकायत की, अभिभावक चन्दन सहित कई महिलाओ संचिता मेम से पूछा की आप बच्चो के साथ मारपीट क्यों करती है, छोटे छोटे बच्चों ने हमें घर आकर इस बात की शिकायत रोजाना कर रहे है, वही स्कूल मे छुट्टी को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाये, समय निर्धारित होने से सभी समय पर स्कूल बच्चों को लेने के लिये पहुंचते है, परन्तु मेम छुट्टी किसी भी समय कर देती है,
शिक्षिका से पूछने पर धमकाते हुवे कहा की बच्चो को कही ओर दूसरी जगह भर्ती कर दे, इन आरोपों पर बातचीत करने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया,
उनसे बात करने पर मिडिया को दी धमकी दे डाली, अभिभावकों ने स्कूल के बाहर गेट पर निकल कर मेम के बिरोध मे प्रदर्शन किया, इनलोगो ने बताया की इंचार्ज होने का रोब दिखा कर किसी भी शिक्षकों को स्टॉफ से गलत वार्ताव करती है,











