कश्मीर के माइंस और बुलेट प्रूफ गाड़ी लेकर रूट मार्च किया केंद्रीय बल ने कुल्टी विधानसभा में
कुल्टी।मुख्य रूप से इस सजोया गाड़ी, माइंस और बुलेट प्रूफ गाड़ी को हमने टीवी और सिनेमा के पर्दे पर देखा है। युद्धकालीन परिस्थितियों में इस गाड़ी का इस्तेमाल केंद्रीय बल करते हैं। इसके अलावा हमने देखा है कि कश्मीर में सेना पर जब पत्थरबाजी की घटना होती थी तब भारतीय सेना ने इस सजोया गाड़ी का इस्तेमाल किया कर था । लेकिन आज शाम 6 बजे आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाने की नियामतपुर फाड़ी पुलिस और केंद्रीय बल ने सीतारामपुर और नियामतपुर इलाके में माइंस और बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ परिक्रमा की। यह रूट मार्च निष्पक्ष, सुचारू और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से किया गया।
Post Views: 18










