Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई की घटना विफल की; चोरी हुआ आईफोन बरामद*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/05/08

*आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई की घटना विफल की; चोरी हुआ आईफोन बरामद*

आसनसोल, 06 मई 2026:

आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल, जसीडीह ने सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।

 

दिनांक 05 मई 2026 को लगभग 12:50 बजे गाड़ी संख्या 22459 बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंची। ट्रेन के प्रस्थान के समय रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने कोच संख्या बी-8 से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में चलती ट्रेन से उतरते हुए देखा, जिसे तत्काल पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक आईफोन-16 सहित दो मोबाइल फोन एवं 120 रुपये नकद बरामद किए गए। बाद में सत्यापन के दौरान पुष्टि हुई कि बरामद मोबाइल फोन में से एक उसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री से चोरी किया गया था।

 

बाद में पकड़े गए व्यक्ति एवं बरामद सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेलवे पुलिस, जसीडीह को सौंप दिया गया।

 

आसनसोल मंडल यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से नियमित निगरानी एवं सतर्कता बनाए हुए है। यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

 

Press Release No.: ER/ASN/2026/05/08

 

*ASANSOL DIVISION RPF FOILS MOBILE SNATCHING AT JASIDIH RAILWAY STATION; STOLEN iPHONE RECOVERED*

 

Asansol, 06 May 2026:

 

In a prompt and vigilant action, RPF Jasidih of Asansol Division recovered stolen mobile phones worth approximately Rs. 1.5 lakh from a suspicious person at Jasidih railway station.

 

On 05 May 2026, at around 12:50 hrs, Train No. 22459 Baba Baidyanath Dham Humsafar Express arrived at Platform No. 02 of Jasidih railway station. At the time of departure of the train, RPF personnel noticed one person deboarding from Coach No. B-8 of the running train in a suspicious manner and immediately detained him for enquiry.

 

During search, two mobile phones, including one Apple iPhone 16, and cash amounting to Rs.120/- were recovered from his possession. Subsequent verification confirmed that one of the recovered mobile phones had been stolen from a passenger travelling in the same coach of the train.

 

The apprehended person along with the recovered articles was handed over to GRP Jasidih for further legal action.

 

Asansol Division continues to maintain strict vigil for the safety and security of passengers and their belongings through regular monitoring and preventive measures by RPF teams. Passengers are advised to remain alert during travel and immediately report any suspicious activity or untoward incident to Railway Protection Force or Railway authorities for prompt assistance.

Latest News