Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में संत निरंकारी मिशन द्वारा समर्पण दिवस आयोजित: रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह, लगा विशाल लंगर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में संत निरंकारी मिशन द्वारा समर्पण दिवस आयोजित:

रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह, लगा विशाल लंगर

कुल्टी। संत निरंकारी मिशन की ओर से आज समर्पण दिवस के अवसर पर भव्य सत्संग, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्संग में उपस्थित वक्ताओं ने मानवता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही वास्तव में सच्ची ईश्वर सेवा है।

समर्पण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस विशेष अवसर पर कुल्टी जोन की मुख्य संयोजक गुरुचरण कौर ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से मानवता के हित में नियमित रक्तदान करने की अपील की।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के पार्षद लालन मेहरा उपस्थित थे। उनके साथ ही श्याम स्नेहा मंडल, रवींद्र पोद्दार, सोनू सर्फ, उमेश गोणिकार, बर्दवान से अखिल चंद्र कुंडू, सेल राइट्स से उज्जल मुखोपाध्याय, और सीएमओ व ब्लड बैंक से संदीप मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News