Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में विकास कार्यों को गति: विधायक अजय पोद्दार ने किया नियामतपुर छठ घाट के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में विकास कार्यों को गति: विधायक अजय पोद्दार ने किया नियामतपुर छठ घाट के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

कुल्टी:कूल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर छठ घाट के सौंदर्यीकरण और सीढ़ी घाट निर्माण का लंबे समय से अटका काम आखिरकार शुरू हो गया है। इस पेंडिंग काम का शिलान्यास आज शाम 5 बजे भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया।
फंड आवंटन के बाद भी रुका था काम
विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अपने विधायक फंड से इस काम के लिए राशि आवंटित की थी।
राजनीतिक कारणों और बाधाओं की वजह से लंबे समय तक इस योजना पर काम शुरू नहीं हो सका था।
क्षेत्र में अनुकूल राजनीतिक परिस्थिति बनने के बाद अब इस अटके हुए काम को हरी झंडी मिल गई है।
‘सोने का बंगाल’ बनाने का संकल्प
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने स्थानीय जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प दोहराया कि इस बार भाजपा सरकार बंगाल को ‘सोने का बंगाल’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधायक का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान
नियामतपुर सरकारी पुकुर घाट पर सीढ़ी घाट और सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ के बाद एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नियामतपुर श्री श्री सूर्यो धाम योगा समिति और छठ पूजा कमेटी की ओर से सूर्यो मंदिर प्रांगण में विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार को उनके इस प्रयास के लिए सम्मानित और सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य की शुरुआत पर खुशी जाहिर की है।