Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*डॉ. अम्मार रिज़वी की केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकात*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*डॉ. अम्मार रिज़वी की केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकात*

*सीतापुर में डिफेंस कॉरिडोर, महमूदाबाद विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर विस्तृत चर्चा*

लखनऊ (प्रेस रिलीज़/अबू शहमा अंसारी)पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने नई दिल्ली में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जनपद सीतापुर एवं उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. अम्मार रिज़वी ने रक्षामंत्री का ध्यान जनपद सीतापुर में कैंटोनमेंट की भूमि पर रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत “डिफेंस कॉरिडोर” योजना के तहत कारखानों की स्थापना की ओर आकर्षित किया। इस पर रक्षामंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार इस भूमि की सिफारिश करती है तो इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। डॉ. रिज़वी ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने एवं वार्ता करने की भी बात कही।
मुलाकात के दौरान डॉ. अम्मार रिज़वी ने महमूदाबाद में एक विश्वविद्यालय की स्थापना तथा जनपद सीतापुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग भी रक्षामंत्री के समक्ष रखी और इन विषयों पर मुख्यमंत्री से बातचीत करने का अनुरोध किया।
डॉ. रिज़वी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों का तीव्र विकास भी राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और संरक्षण का परिणाम है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
अंत में डॉ. अम्मार रिज़वी ने भारतीय नौसेना में तीन बड़े युद्धपोत शामिल किए जाने पर रक्षामंत्री को हार्दिक बधाई दी और इसे देश की रक्षा शक्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि बताया।
यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के प्रचार एवं प्रसार विभाग के सचिव अबू शहमा अंसारी द्वारा प्रदान की गई।